









बीकानेर Abhayindia.com कोठारी मेडिकल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में बुधवार को विश्व सी.ओ.पी.डी. डे के अवसर पर निःशुल्क सी.ओ.पी.डी. (अस्थमा) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के वरिष्ठ फिजिशियन एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोहम्मद साबिर ने सम्बोधित किया।
डाॅ. मोहम्मद साबिर ने बताया कि विश्व सी.ओ.पी.डी. जागरूकता शिविर के अन्दर मरीजों के सम्बन्ध में विचार, अवधारणाएं, इलाज लेने के तरीके आदि के बारे में मरीजों से संवाद किया गया, तत्पश्चात् डाॅ. साबिर ने सी.ओ.पी.डी. हाेने के विभिन्न कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस जागरूकता शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया तथा शिविर में निःशुल्क परामर्श, फेंफड़ों की कम्प्यूटराईज्ड मशीनों द्वारा जाँच, सी.ओ.पी.डी. शिक्षा, दवा लेने का तरीका आदि समझाया गया। कोठारी अस्पताल में माह के प्रत्येक चौथे शनिवार को निःशुल्क सी.ओ.पी.डी. शिविर का आयोजन किया जाता है।
















