Friday, May 15, 2026
Hometrendingप्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर की उपलब्धता हुई दोगुनी

प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर की उपलब्धता हुई दोगुनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आदेश के तहत प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) गैस सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, राज्यों को अब पहले की तुलना में अधिक संख्या में छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे प्रवासी श्रमिकों को रसोई गैस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। राजस्थान में इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है और इससे राज्य में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ने से राज्य में गैस वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। छोटे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ने से श्रमिकों को सस्ती और सुलभ रसोई गैस मिल सकेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। साथ ही, राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन सिलेंडरों का वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से किया जाए।

गोदारा ने बताया कि विभाग द्वारा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित मात्रा में सिलेंडर समय पर उपलब्ध हों और केवल पात्र प्रवासी श्रमिकों तक ही पहुंचे। इस पहल से न केवल जरूरतमंद वर्ग को राहत मिलेगी बल्कि राज्य में आपूर्ति प्रबंधन भी बेहतर होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!