Friday, May 15, 2026
Hometrendingमुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी में पार्क की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, विरोध में...

मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी में पार्क की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, विरोध में एकजुट हुए लोग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान आवासन मंडल की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सैक्टर नम्बर सात में मैन रोड़ पर सरकारी पार्क पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण के विरोध में सङक पर उतर कर विरोध जताया।

सामाजिक कार्यकर्त्‍ता नरेन्‍द्र सिंह राजावत ने बताया कि मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी पिछले काफी समय से अतिक्रमण की शिकायतें बढ रही है। भू-माफियाओं ने यहां आवासन मंडल की करोङों रुपए की बेशकीमती जमीनों पर अतिक्रमण किए हैं, जिनकी जांच भी चल रही है। इसी क्रम में कॉलोनी के सैक्‍टर नंबर सात में सरकारी पार्क की जमीन पर अतिक्रमण की नियत से चारदीवारी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग मूकदर्शक बने बैठा है। अतिक्रमण के विरोध में क्षेत्र के पुरुष व महिलाएं सङक पर उतर आए है। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं रोका तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!