






बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 92.26 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (मिफिड्रोन) जब्त किया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता अनुसंधान जारी है।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर के निर्देशानुसार व एएसपी सौरभ तिवाड़ी व वृत्ताधिकारी सदर विशाल जांगिड के सुपरविजन में सदर थानाप्रभारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में राजीव रॉयल उपनिरीक्षक मय टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र 30 साल निवासी ताजिया चौकी के पास, कसाई बारी, बीकानेर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम
1. दिगपाल सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बीकानेर
2. राजीव रॉयल उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर बीकानेर
3. अभिषेक कानि. 314 पुलिस थाना सदर बीकानेर
4. रामरख कानि. 930 पुलिस थाना सदर बीकानेर
5. बाबूसिंह कानि. 1775 पुलिस थाना सदर बीकानेर
6. रामकेश कानि. 1373 पुलिस थाना सदर बीकानेर
7. संजय कानि. 900 पुलिस थाना सदर बीकानेर


