Hometrendingलालमदेसर में टिड्डियों का हमला, चट कर रही खड़ी फसल, देखें वीडियो...

लालमदेसर में टिड्डियों का हमला, चट कर रही खड़ी फसल, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले में टिड्डी दल ने काश्तकारों की नींद हराम कर रखी है। टिड्डियां लगातार हमला कर रही है, दूसरी ओर कृषि विभाग का दावा है कि टिड्डियों पर नियंत्रण किया जा रहा है, लेकिन लालमदेसर व आसपास के गांवों में विभाग का यह दावा खोखला साबित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव लालमदेसर में बीते तीन दिनों से टिड्डी दल ने धावा बोल रखा है, इससे प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, इसके बाद भी टिड्डियों को नियंत्रण करने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची, किसान अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दूर तक फैली टिड्डियां खेतों में खड़ी बाजरे की फसल को चट कर रही है। खेतों में फसलों पर मंडराती टिड्डियों का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इससे काश्तकारों को आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ रहा है। गांव के ओमप्रकाश के अनुसार तीन दिन से टिड्डियों ने नींद हराम कर रखी है, मगर इन पर अभी तक नियंत्रण नहीं हुआ है, हालात यही रहे तो लालमदेसर के साथ आसपास के सभी गांवों में फसलों को टिड्डियां चट कर जाएगी।

दावा हैलीकॉप्टर से नियंत्रण का…
एक तरफ लालमदेसर सरीखे गांवों में टिड्डियों ने आंतक मचा रखा है, दूसरी तरफ कृषि विभाग जिले में टिड्डियों पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए हेलीकॉप्टर से दवा छिड़काव करने का दावा भी कर रहा है। कुछ गांवों में रविवार को सुबह ही इसका इस्तेमाल किया गया था, मगर कई गांव ऐसे है जहां पर विभागीय टीमें नहीं पहुंच पा रही है। इसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Preview YouTube video बीकानेर के गांवों में टिडि्डयों ने ऐसे बरपाया कहर…

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!