Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्‍यतिथि, पंचारिया ने कहा- मूल्य...

बीकानेर में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्‍यतिथि, पंचारिया ने कहा- मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया आगे

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर भाजपा कार्यालय में आज देश के पूर्व पीएम और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। अटलजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से हम सभी को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे।

विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा अटलजी ऐसे राजनेता थे जिन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज के कार्यक्रम मे महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, मंत्री राजाराम ओझा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, तेजाराम मेघवाल, संतोष महाराज, नरेश सारण, महेंद्र सिंह, बजरंग जाखड़ा, मूलचंद मारू, नवीन विश्नोई, विजयपाल कूकना उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular