Monday, May 6, 2024
Hometrendingविशेष योग्यजन से विवाह पर सहायता राशि बढ़ाई, अब मिलेंगे 5 लाख...

विशेष योग्यजन से विवाह पर सहायता राशि बढ़ाई, अब मिलेंगे 5 लाख रुपए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के तहत अब 5 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर आर्थिक सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है।

आपको बता दें कि गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के अन्तर्गत विशेष योग्यजनों को विवाह पश्चात प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने की घोषणा की गई थी। इसकी क्रियान्विति के लिए यह स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह जनवरी, 2023 तक 208 विशेष योग्यजनों को लाभान्वित किया जा चुका हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular