Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Friday, May 15, 2026
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Homeबीकानेरअशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Abhay India
By Abhay India
September 7, 2018 8:06 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Ashok gehlot
    Ashok gehlot
    AdAdAdAdAdAdAdAdAd

    बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आएंगे। वे सुबह बज्जू में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां से लौटने के बाद वे बीकानेर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। हालांकि गहलोत के बीकानेर आगमन का दौरान पिछले महीने तय हुआ था, लेकिन पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते उनका बीकानेर दौरा स्थगित हो गया था। शनिवार को गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओंं में जबरदस्त हलचल सी मची हुई है। चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे को खासी अहम माना जा रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि पार्टी टिकट की दावेदार यहां पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर दो बजे ब्रह्म बगेचा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे गहलोत पूगल रोड शिव शक्ति नगर स्थित श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गौसेवी सेठ हीरालाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सींवर समेत अनेक कांग्रेस नेता और प्रबुद्धजन शामिल होंगे। जानकारी में रहे कि स्व. हीरालाल गहलोत की स्मृति में उनके परिवार ने अभी हाल ही में यहां बंगलानगर में हीरेश्वर महादेव का भव्य मंदिर बनाया है, जिसका तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव साधु-संतों के समागम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

    आकर्षक का केन्द्र बना है मंदिर

    पूगल रोड के शिवशक्ति नगर में सवा चार बीघा भूमि क्षेत्र में बने इस श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र है। धवल संगमरमर से बने इस मंदिर में उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के कारीगरों का कला-कौशल झलकता है। शिव लीला, डांडिया नृत्य, शोभा यात्रा दृश्य, भगवान गणेश, नन्देश्वर, नाग-नागिन, भगवान शिव द्वारा गंगा अवतरण, कैलाश पर्वत पर देवदर्शन, नटराज, त्रिमुख अवतार, कमल पर विराजित शिव दर्शन, शिव विवाह तथा राजा दक्ष के वध सहित सभी लीलाओं को निज मंदिर की चारों दीवारों पर बहुत कलात्मक रूप से प्रतिष्ठित किया गया है। मकराने के सफेद मार्बल से मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे। यहां गणेश मंदिर और माता दुर्गा का भी मंदिर बनवाया गया है। इसके अलावा दीवारों पर दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर पौराणिक कथाओं की तर्ज पर मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र है।

    गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे

    बीकानेर दौरे पर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को यहां भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में स्थापित गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एवं जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि व्यायाम शाला उद्घाटन समारोह में द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अलावा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी समेत बड़ी तादाद में खेल प्रेमी और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

    गौरतलब है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। विधायक भंवर सिंह भाटी के आह्वान पर आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस व युवा नेता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा गांव-गांव पहुंचकर किसान सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। 

    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      बीकानेर में भर्ती रैली की सोशल मीडिया में खबर वायरल, प्रशासन ने कहा-मिथ्या खबर
      Next article
      कपिल क्रीड़ा केन्द्र में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन
      - Advertisment -

      Most Popular

      पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

      May 15, 2026 9:52 am

      पीएम सूर्यघर योजना : महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ पार, राजस्थान में 2 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन

      May 15, 2026 9:47 am

      Bikaner Crime : झपटमारों से आमजन खौफजदा, एक और हुई वारदात, अज्ञात जनों पर केस दर्ज

      May 15, 2026 9:43 am

      बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, उल्लंघन पाए जाने पर 2 पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

      May 15, 2026 9:33 am

      सुखद दाम्पत्य जीवन योजना : 50 हजार से 5 लाख रुपए तक की उपलब्ध करवाई जा रही है आर्थिक सहायता

      May 14, 2026 7:04 pm

      नीट पेपर लीक पर राजस्‍थान में गर्माई सियासत, मंत्री ने कहा- कई और कांग्रेस नेता जाएंगे जेल

      May 14, 2026 6:54 pm

      आईआईटीयन अशोक सर अब सिंथेसिस में सेवाएं देंगे

      May 14, 2026 6:44 pm

      डॉ. श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल में सीलिएक रोग जागरूकता शिविर का आयोजन

      May 14, 2026 6:41 pm

      राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के रवि व्यास पारीक ने जीता गोल्ड

      May 14, 2026 6:38 pm

      बीकानेर में 15 मई को विभिन्‍न क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती

      May 14, 2026 6:34 pm

      कैंसर उपचार में बीकानेर बनेगा उत्तर-पश्चिम भारत का बड़ा केंद्र : मेघवाल

      May 14, 2026 6:31 pm

      नगरीय निकायों में बीकानेर नगर निगम बने रोल मॉडल : राज्‍य वित्‍त आयोग अध्‍यक्ष चतुर्वेदी ने ली बैठक

      May 14, 2026 6:27 pm

      राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती की, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश

      May 14, 2026 2:28 pm

      बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई 15 को, शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे कैश काउंटर

      May 14, 2026 2:22 pm

      बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

      May 14, 2026 2:19 pm

      राजस्‍थान के दो विश्‍वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्‍त, प्रो. डागा और प्रो. सिंह को मिली जिम्‍मेदारी

      May 13, 2026 9:19 pm

      जेडीए की नई पहल : अब आवेदकों को SSO पर दिखेगी फाइल नोटिंग, 1 से लागू होगी व्‍यवस्‍था

      May 13, 2026 9:15 pm

      प्रसूताओं की मौत का मामला : चिकित्सा मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक, घटना की तह तक जाने के दिए निर्देश

      May 13, 2026 9:13 pm

      राजस्व अदालतों के लम्बित मामलों को लेकर सीएस के निर्देश : एसडीएम सप्ताह में 3 दिन स्थानीय कोर्ट में बैठें

      May 13, 2026 9:10 pm

      प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आरपीएससी सख्त : डमी कांड में संलिप्तता का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

      May 13, 2026 9:06 pm

      बीकानेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं : सितम्बर में प्रस्तावित ‘रम्मत महोत्सव’, रायसर बनेगा ‘रूरल टूरिज्म’ हब

      May 13, 2026 8:59 pm

      सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

      May 13, 2026 8:53 pm

      इंतजार समाप्त रिजल्ट देखकर खिले चेहरे, आरएसवी 12th सीबीएसई का परिणाम पुनः श्रेष्ठ

      May 13, 2026 8:50 pm

      बीकानेर में भी गड़बड़झाला! तीन पेट्रोल पंपों की जांच, एक पंप पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

      May 13, 2026 8:47 pm

      मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा, राजस्थान में ईंधन बचत को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी

      May 13, 2026 4:28 pm
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: abhayindia07@gmail.com

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO
      error: Content is protected !!