Saturday, April 25, 2026
Hometrendingफल-सब्ज़ी मंडी चुनाव में अरविंद मिढ्ढा का पूरा पैनल जीता, साध अध्‍यक्ष...

फल-सब्ज़ी मंडी चुनाव में अरविंद मिढ्ढा का पूरा पैनल जीता, साध अध्‍यक्ष बने

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर फ्रूट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के चार पदों व सात सदस्यों के चुनाव सब्जी मण्डी स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए मुकुल झांब व शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष के लिए ब्रजराज जोशी व शिव गहलोत, सचिव पद पर गुरुदयाल सिंह व मनोज कुमार अनेजा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रजराज जोशी, सचिव पद पर गुरुदयाल सिंह विजय घोषित किये गये। मो. रफीक कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध घोषित किये गये। सात सदस्यों के लिये तेरह लोगों ने पर्चा भरा जिसमें लक्ष्मण सिंह, इरशाद अली, जगदीश चन्द्र खत्री, जितेन्द्र तंवर, रामेश्वरलाल भाटी, सुनील बजाज, रमेश कुमार साध विजयी हुए।

सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा द्वारा घोषित किए गए पैनल के सभी पदाधिकारी चुनाव में विजयी हुए। सोसायटी के चुनाव में कुल 79 मतदाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!