Monday, June 22, 2026
Hometrendingकलाकारों को मिलेगा मंच बीकानेरी कलाकार सीजन-3

कलाकारों को मिलेगा मंच बीकानेरी कलाकार सीजन-3

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की कला को निखारने के लिए एक बार फिर बीकानेरी कलाकार का आयोजन किया जा रहा है।  बीकानेरी कलाकार सीजन-3 का ऑडिशन 2 जून को राज महल पार्श्वनाथ प्लाजा में होगा। इसका ग्रैंड फिनाले जुलाई में आयोजित होगा।

दीपिका बोथरा ने प्रेस कॉन्फ़्रेस में बताया कि डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग में जूनियर और सीनियर वर्ग होंगे। साथ ही ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों के हुनर को निखारने के लिए हमारे जज द्वारा प्रयास किया जाएगा। ऑडिशन जज डांसिंग जज जावेद हसन, विशाल मेहरा, प्रियंका सिंह, डीके सिंगिंग के जज नियाज़ हसन, सुमन शर्मा मॉडलिंग के जज सलमान समदानी, गुनगुन सिंह होंगे। फाइनल में इंडिया स्तर के जज हिस्सा लेंगे। आयोजन के सहयोगी बीकाजी रहेंगे। प्रेस कॉन्फ़्रेस में विनय हर्ष, युनस ख़ान, विशाल मेहरा, जावेद हसन, असलम ख़ान, जावेद ख़ान, अजय सिंह इन्दा, दीपेन्द्र सिंह, नेहा खत्री, अनु शर्मा मौज़ूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!