Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर में निकली धर्मयात्रा का अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्‍य नेताओं ने किया...

बीकानेर में निकली धर्मयात्रा का अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्‍य नेताओं ने किया स्वागत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर छोटी काशी धर्म नगरी बीकानेर में हिंदू नववर्ष पर निकली धर्म यात्रा का आज कोटगेट पर भाजपा जिला संगठन द्वारा शहर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने पुष्प वर्षा कर इस धर्म यात्रा में आने वाले सभी लोगों का अभिनंदन किया और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

धर्मयात्रा के दौरान डीजे की धुन पर जय श्री राम के साथ मोदी-मोदी के जमकर नारे लगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, सवाई सिंह, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular