Hometrendingबीकानेर में कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्‍ट के लिए मिली 57 करोड़ रुपए की...

बीकानेर में कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्‍ट के लिए मिली 57 करोड़ रुपए की मंजूरी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में लंबे समय से लंबित कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्‍ट के लिए राज्‍य के वित्‍त विभाग ने संशोधित वित्‍तीय स्वीकृति जारी कर दी है। बजट 2025-26 के तहत अब इस प्रोजेक्‍ट के लिए 57 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे काम में तेजी आने की उमीद है।

भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के लगातार प्रयासों के चलते यह स्वीकृति मिल पाई है। वे लंबे समय से इस प्रोजेक्‍ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत थे। वित्‍त विभाग ने पूर्व स्वीकृत राशि को समायोजित करते हुए संशोधित बजट को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति शहरी सड़क योजना मद के तहत दी गई है। साथ ही, परियोजना के कार्यों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार संचालित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और गुणवाा नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पहले इस प्रोजेक्‍ट के लिए केवल 23 लाख रुपए की स्वीकृति थी, लेकिन समय पर कार्य शुरू नहीं होने और लागत बढऩे के चलते अब राशि को बढ़ाकर 57 करोड़ रुपए किया गया है। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि इस स्वीकृति के बाद अब प्रोजेक्‍ट की राह आसान हो गई है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्‍मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular