Tuesday, November 18, 2025
Homeराजस्थानएक हजार 795 पशुधन सहायकों को मिली नियुक्तियां

एक हजार 795 पशुधन सहायकों को मिली नियुक्तियां

AdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राज्य में पशुधन की स्वास्थ्य सुरक्षा, बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिए पशुपालन विभाग द्वारा एक हजार 795 पशुधन सहायकों को नियुक्तियां प्रदान कर दी है।
पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि एक हजार 593 पशुधन सहायकों को गैर अनुसूचित क्षेत्र में और 202 को अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। सैनी ने बताया कि उक्त पशुधन सहायकों की पदों की भर्ती के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर को वर्ष 2016 में अभ्यर्थना भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य के पशुपालकों को अपने घर के नजदीक पशु चिकित्सा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पशु चिकित्सा इकाई खोली जा रही है। इन पशुचिकित्सा इकाईयों के सफल संचालन के लिए ये पशुधन सहायक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 हजार 77 पशुधन सहायकों एवं 900 पशु चिकित्साधिकारियों की भर्ती प्रक्रियाधीन है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!