Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के 7 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु पद पर हुई नियुक्तियां, राज्यपाल ने...

राजस्‍थान के 7 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु पद पर हुई नियुक्तियां, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को अलग अलग आदेश जारी कर प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त किए हैं। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय कोटा में डॉ. बिमला डूंकवाल कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में डॉ. वीरेंद्र सिंह जेतावत, कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में डॉ. प्रताप सिंह, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रो. पवन कुमार शर्मा, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला तथा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में प्रो. निमित रंजन चौधरी को कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने इन पदों पर यह नियुक्ति कुलगुरु का कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या संबंधित कुलगुरु की 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पहले हो के लिए की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!