










बीकानेर Abhayindia.com भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑन लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किये जाते हैं, जिनकी आयु 31 जुलाई 2026 को 18 वर्ष से कम हो तथा जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान, व प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादयी उपलब्धियां प्राप्त की हों। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन पत्र राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।












