Hometrendingसीएम गहलोत ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा- आप राष्‍ट्र...

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा- आप राष्‍ट्र के नाम दें संदेश, शरारती तत्‍वों पर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव को कम करने के लिए आप राष्ट्र के नाम संदेश दें एवं धर्म के नाम पर उपद्रव कर रहे शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित करें।

सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि बिना शांति के विकास संभव नहीं है परन्तु कभी खाने को लेकर, पहनावे को लेकर तो कभी धार्मिक परंपराओं को लेकर यदि देश के लोग आपस में लड़ते रहेंगे और कुछ उपद्रवी तत्व उन्हें उकसाते रहेंगे तो ये देश इन छोटे मुद्दों में उलझा रह जाएगा एवं आगे कैसे बढ़ेगा? प्रधानमंत्री जी को देश की जनता से शांति की अपील कर देश के खराब होते माहौल को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। अगर देश के नागरिकों में आपस में मनभेद होगा तो वह देश के अच्छे भविष्य के लिए उचित नहीं होगा।

सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि मुझे हिंदू होने का गर्व अवश्य है लेकिन मेरा हिंदू धर्म न तो असहिष्णु है और न बहिष्कारवादी। हम सब हिन्दू हैं पर हमारा धर्म सिखाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें। यही सोच हम सब रखकर एकदूसरे के धर्म का सम्मान करेंगे तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular