









बीकानेर Abhayindia.com नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में नाल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडी व डोडा पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एरिया डोमिनेशन के तहत की गई।
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के
निर्देश व एरिया डोमिनेशन के तहत एएसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड, सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के निकटतम सुपरविजन में नाल थानाप्रभारी विकास बिश्नोई ने मय टीम दौराने गश्त आरोपी सुनिल गाट पुत्र राजूराम निवासी भैरू जी मन्दिर के पास वार्ड नम्बर 23 करमीसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.29 ग्राम एमडी व 3.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर केस दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
विकास बिश्नोई नाल थानाधिकारी
सुभाषचंद एएसआई
इंदुबाला हैडकांस्टेबल
पवन कुमार कांस्टेबल
दिनेश कांस्टेबल
















