Hometrendingराजस्‍थान में एक और अधिकारी एपीओ, योजना लटकाने पर हुई कार्यवाही

राजस्‍थान में एक और अधिकारी एपीओ, योजना लटकाने पर हुई कार्यवाही

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की गहलोत सरकार एक्‍शन मोड पर है। इसी क्रम में आज एक और अधिकारी को एपीओ के आदेश हुए है। ताजा मामला सरकार की अन्‍नपूर्णा योजना को लटकाने का है। इस मामले में राजस्‍थान राज्‍य सहकारी उपभोक्‍ता संघ लिमिटेड (कांफेड) के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार शर्मा को आदेशों की प्रतीक्षा (APO) कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताकि, मुख्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा येाजना के तहत प्रदेश में फूड पैकेट का वितरण किया जाना था लेकिन 3 माह से निविदा प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि यह योजना आने के साथ ही प्रबंध निदेशक अवकाश पर चले गए। अब उनके लौटते ही सरकार ने उन्‍हें एपीओ कर दिया है।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 5 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। लाभार्थियों को 25 मई से फूड पैकेट का वितरण करना था लेकिन वितरण तो दूर, अभी तक न तो निविदा प्रक्रिया पूरी हुई और न ही खरीद का काम। फूड पैकेट में 1-1 किलो सोयाबीन तेल, नमक, चीनी, दाल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया और 50 ग्राम हल्‍दी पाउडर दिया जाना प्रस्‍तावित है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular