Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक और सूची आएगी, हो सकती है सात-आठ...

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक और सूची आएगी, हो सकती है सात-आठ नामों की घोषणा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस की 39 पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अब एक और सूची आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की दूसरी सूची 15 जनवरी तक आ सकती है। इसमें 7-8 और नामों की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि इस सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष, संगठन महामंत्री के नाम शामिल हो सकते हैं। पहली सूची में वंचित रहे वैश्य और पंजाबी समाज के नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि पहली सूची से प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद नदारद थे।

जानकारी के अनुसार, पीसीसी में इस बार तीन प्रवक्ता बनाए जा सकते हैं, इनमें दो प्रवक्ता और एक मीडिया चेयरपर्सन बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री की भी चर्चा है। संभावित प्रवक्ताओं के नामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की एआईसीसी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी चर्चा हो चुकी है।

राजस्‍थान : सर्दी का जोर जारी, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!