Saturday, June 20, 2026
Hometrendingअसहाय सेवा संस्थान की एक और पहल, पीबीएम परिसर में रैन बसेरा...

असहाय सेवा संस्थान की एक और पहल, पीबीएम परिसर में रैन बसेरा का शुभारंभ

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com असहाय सेवा संस्थान-बीकानेर की निरन्तर चलती सेवाओं में एक और नया कदम बढाया है। दम्मानी अस्पताल के सामने, पीबीएम अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क सेवार्थ रैन बसेरा तैयार किया गया है जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया।

रैन बसेरे का उदघाटन ऊन इंडस्ट्रीज नथमल छत्तर सिंह ग्रुप के नार सिंह चांडक के कर कमलों से किया गया। साथ में ऊन व्यवसायी विनोद दस्साणी, जीनू दस्साणी, भावना, मोना, चेतन, जय, कुसुम, पिंकी खड़गावत आदि असहाय सेवा संस्थान बीकानेर टीम के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, श्याम सुंदर भाटी, मो जुनैद, अशोक कुमार कच्छावा, रमजान अली, मो सत्तार, मो अयूब लोदा, इरफान, इमरान, विकास सोनी, राजेंद्र सिंह, राजू सोनी, रघुवीर मोदी, त्रिलोक सिंह, रामा आदि मौजूद रहे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!