Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक और विक्षोभ होगा सक्रिय, चुनाव वाले दिन आंधी-बारिश का...

राजस्‍थान में एक और विक्षोभ होगा सक्रिय, चुनाव वाले दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर अगले कुछ दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा।

विभाग के अनुसार, 18 व 19 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभावना है। आपको बता दें कि प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पहले चरण के तहत 12 सीटों पर मतदान होगा और इसी दिन मौसम में बदलाव आने के आसार है।

विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो सकता है। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर सहित सीमावर्ती जिलों में मौसम में बदलाव होगा। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर में पहले चरण का मतदान होगा। इस दिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भरतपुर, करौली-धौलपुर को छोड़कर अन्‍य सभी जगहों पर देखने को मिल सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!