Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला, सात बार ट्रांजेक्‍शन, और...

बीकानेर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला, सात बार ट्रांजेक्‍शन, और खाली हो गया खाता

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक और मामला सामने आया है। अजीत फाउण्डेशन के पास रहने वाले द्वारका प्रसाद आचार्य ने परिवाद पेश करते हुए बताया कि वह सिद्विका ट्रासपोर्ट नाम से कंपनी चलाता है। उसके वाट्सएप पर 8918511634 नंबर से एक मैसेज आया। जिसमें संदीप रावत नाम के एक व्यक्ति ने अपने आप को मिलट्री पर्सन बताते हुए अपना कुछ सामान गुजरात भेजने के लिये ट्रासपोर्ट करने की बात कही। इसके लिये संदीप ने वाकायदा भारतीय थल सेना का सर्विसमैन कार्ड भी वाट्सएप पर भेजा तथा अपनी लाइव लोकेशन भी भेजी। जिस पर द्वारका ने 17000 रूपये किराया बताकर सामान लदान करने की हामी भरी।

पीडि़त ने बताया कि इसके बाद वह उसके कहे अनुसार बीकानेर के मिलिट्री स्टेशन माल लदान करने पहुंच गया। यहां गेट पर मौजूद जवान ने पीडि़त को रोका तो उन्होंने पूरी बात बताते हुए संदीप से बात भी करवाई। तब जवान ने उसका पास न होने की बात कहते हुए लाइसेंस व आरसी का फोटो भेजने के लिये कहा। इस दौरान संदीप रावत द्वारा द्वारका के मोबाइल पर एक क्यूआर भेजकर उसके खाते में रूपये भेजने की बात कही। जैसे ही पीडि़त ने क्यूआर कोड को स्केन किया उसके खाते से दोदो हजार के सात बार ट्रांजेक्शन होकर खाता खाली हो गया। जब पीडि़त ने सारी बात जवान को बताई तो सामने आया कि संदीप मिलट्री सर्विस में नहीं है तो पीडि़त के होश उड़ गये। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!