Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मिलावट के खिलाफ एक और बड़ा अटैक, 11 हजार 824...

राजस्‍थान में मिलावट के खिलाफ एक और बड़ा अटैक, 11 हजार 824 किलो से ज्यादा मिलावटी घी सीज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 11 हजार 824 किलो मिलावटी घी सीज किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि धौलपुर में सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा के द्वारा धौलपुर रीको औद्योगिक क्षेत्र में पालीवाल संस डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 3 नमूने पालीवाल ब्रांड घी के लिए गए। साथ ही, संदेह के आधार पर 9 हजार 898 किलो घी भी सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह भी कार्रवाई में शामिल रहे। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसी प्रकार गंगापुर सिटी में 324 लीटर घी मारवाड़ की शान सरस फर्म बजाज एंटरप्राइजेज पर सीज कर तीन नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और वेद प्रकाश पूर्विया शामिल थे। भरतपुर में सीएमएचओ टीम ने मैसर्स सुमित ट्रेडिंग कंपनी में पालीवाल घी और गोधन डेरी का 1500 किलोग्राम घी सीज किया।

मिलावट का मिला बड़ा “खेला”, 43000 लीटर खाद्य तेल और 7000 लीटर घी सीज

मिलावट के खिलाफ अभियान : अनाज मंडी में 2 हजार 470 लीटर सरसों तेल किया सीज

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : फील्‍ड में उतरे अफसर तो खुलने लग गई पोल

बीकानेर में नत्‍थूसर गेट पर खुली पोल, दूध के 21 में से 17 सैंपल फेल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!