Hometrendingबीकानेर में ऑपरेशन साइबर क्‍लीन अभियान के तहत एक और गिरफ्तारी, हथियारों...

बीकानेर में ऑपरेशन साइबर क्‍लीन अभियान के तहत एक और गिरफ्तारी, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर..

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ऑपरेशन साइबर क्‍लीन अभियान के तहत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्गनाथ पुत्र चुनानाथ गोदारा निवासी गांव थावरिया (जसरासर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो व फोटो अपलोड करने व उनकी पोस्‍ट व रील को शेयर किया।

आपको बता दें कि बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से ऑपरेशन साइबर क्‍लीन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार, सीओ भवानी सिंह इंदा के सुपरविजन में जसरासर थानाप्रभारी देवीलाल मय टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आपको यह भी बता दें कि बीकानेर में अभियान के तहत अब तक कई गिरफ्तारियां की जा चुकी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular