Hometrendingबीकानेर में "ऑपरेशन वज्र" के तहत एक और कार्यवाही, अवैध देशी कट्टे...

बीकानेर में “ऑपरेशन वज्र” के तहत एक और कार्यवाही, अवैध देशी कट्टे व कारतूस सहित आरोपी को दबोचा

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को देशी कट्टे व तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफतार किया है। नयाशहर थाने की इस माह यह चौथी कार्यवाही है।

आपको बता दें कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद–फरोख्‍त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन वज्र के तहत जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार के निर्देशन व वृताधिकारी वृत नगर दीपचंद के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आज रामपुरा बाईपास रोड कानासर फाटक के पास से अवैध हथियार एक देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस सहित आरोपी अजय सोनी पुत्र श्यामलाल सोनी उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 20 बायपास के पास राजलदेसर ग्रामीण पुलिस थाना राजलदेसर जिला चुरु को गिरफतार किया। आरोपी के खिलाफ नयाशहर थाने में आर्म्‍स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण, एएसआई अशोक अदलान, कांस्‍टेबल रामस्वरूप, संजय शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular