Homeदेशगुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कांग्रेस ने देरी पर उठाए...

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कांग्रेस ने देरी पर उठाए सवाल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव दो फेज में होंगे। राज्‍य की 182 सीटों के लिए मतदान 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगा। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही घोषित होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। इधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि गुजरात में जानबूझकर देरी से चुनाव की घोषणा की गई है। हालांकि, राजीव कुमार ने इस सवाल पर कहा है कि हमारे एक्शन पर ध्यान दीजिए। आरोप हम पर हमेशा लगते रहते हैं। चुनाव के दौरान कई चिट्ठियां आती हैं, लेकिन परिणाम के बाद सब चुप हो जाते हैं।

आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि गिर फॉरेस्ट के बनेज गांव में रहने वाले भरतदास दर्शनदास के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। इस इकलौते मतदाता से वोटिंग करवाने के लिए 15 लोगों की टीम जाएगी। उन्होंने कहाभरतदास अपने गांव से बाहर आकर वोटिंग करना नहीं चाहते हैं, इसलिए उनके लिए पोलिंग बूथ और पोलिंग टीम भेजी जाएगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular