Friday, June 19, 2026
Hometrendingबजरंग विहार पाल टूटने से आक्रोशित जनता ने किया हाईवे जाम, समझाइश...

बजरंग विहार पाल टूटने से आक्रोशित जनता ने किया हाईवे जाम, समझाइश के बाद माने

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बरसात के बाद नालों में उफान के कारण बजरंग विहार में पाल टूट गई। पूरी कॉलोनी में भरे पानी के बाद आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने केमल फार्म के आगे बायपास हाईवे जाम कर दिया। स्थाई समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग विहार वासी आखिरकार भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की समझाइश के बाद मान गए और हाईवे खोलकर आवागमन दुरुस्त किया।

दरअसल, पिछले कुछ दिन पहले ही पाल टूट जाने के कारण नगर निगम ने पाल बनाई थी। दो दिन हुई बरसात के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण यह पाल फिर से टूट गई जिसके बाद बजरंग विहार वासियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं आने के कारण जनता में भरी विरोध उत्पन्न हो गया। जिसको देखते हुए भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और आमजन की बात सुनते हुए उन्हें समझाइश कर हाईवे खुलवाया। जिसके बाद गुमान सिंह ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर संसाधनों की व्यवस्था कर पाल का काम शुरू करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!