Friday, May 15, 2026
Hometrendingएंजेल इंग्लिश स्कूल में "ग्रीन डे" मनाया, पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण...

एंजेल इंग्लिश स्कूल में “ग्रीन डे” मनाया, पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास नगर स्थित एंजेल इंग्लिश स्कूल में ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्राचार्य द्वारा पौधरोपण के साथ हुई। बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनकर रंगारंग प्रस्तुति दी तथा ‘हरियाली बचाओ’, ‘पर्यावरण की रक्षा करें’ जैसे नारों के साथ रैली निकाली।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को वृक्षारोपण की आवश्यकता और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर के आसपास एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

समापन समारोह में प्राचार्य महेश व्यास ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरित दिवस का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना है और हरियाली को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!