बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संभाग कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक आनंद यादव को बीकानेर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
साथ ही चार और संभागों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए है। इसमें कोटा संभाग अध्यक्ष-अशोक मीणा , उदयपुर संभाग अध्यक्ष -गजेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर संभाग अध्यक्ष-विक्रम सिंह राव, जयपुर संभाग अध्यक्ष-अनिरुद्ध भारद्वाज को नियुक्त किया।
सभी नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष को संघ के प्रदेश संस्थापक देवेंद्र प्रसाद व्यास, प्रदेश सरक्षक -शेर सिंह चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता- सागर पांचाल ने शुभकामनाएं दी है।






















