








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अमृत भारत योजना में घोटाले के आरोप लगने लगे है। असल में, इस योजना के अंतर्गत काम बेहद धीमी चाल से हो रहा है। पिछले काफी समय से बारिश के बहाने काम रूका हुआ है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित आसपास की कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने के बाद अब लंबे समय से काम बंद है। सडकें नहीं बनने से कॉलोनी के सेक्टर चार में सीवर चैंबर के आसपास गहरे गड्ढे हो गए हैं जहां आए हादसे हो रहे हैं। इस बीच, आज इस योजना को लेकर बीकानेर में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर निवर्तमान पार्षदों सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की। निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हटीला ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। अमृत भारत योजना में काम करवाने को लेकर निगम के अधिकारी आपस में लड़ते हैं, ताकि मोटा कमीशन मिल सके। आधे-अधूरे विकास कार्यों का किया जा रहा भुगतान, पूरे शहर को खोदकर बना दिए हैं बुरे हालात। इधर, ना सफाई हो रही ना ब्लॉक सीवरेज को दुरुस्त किया जा रहा। जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस भंवर कूकना, कांग्रेस नेता आनंद सिंह सोढ़ा, आजम खान सहित कई स्थानीय नेता व सैकड़ों महिलाएं, स्थानीय लोग मौजूद रहे।


