Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : शव ले जाने के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि...

बीकानेर : शव ले जाने के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना पड़ा भारी, परिवहन विभाग ने सीज की एम्बूलेंस…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एम्बूलेंस चालक को शव ले जाने के लिए तय दरों से अधिक राशि वसूलना भारी पड़ा। इसकी शिकायत के बाद जिला कलक्टर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन को सीज किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि अंकित बांठिया ने जिला कलक्टर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि 8 मई को एम्बूलेंस संख्या आरजे 52, पीए 0152 को बीकानेर से सरदारशहर शव ले जाने के लिए किराए पर लिया गया। वाहन चालक द्वारा इसके लिए दस हजार रुपए निर्धारित किया, लेकिन सरदारशहर पहुंचने पर उसने पंद्रह हजार रुपए ले लिए।

बांठिया ने बताया कि एम्बूलेंस के हैण्ड ब्रेक तक काम नहीं कर रहे थे। वाहन चालक का व्यवहार भी अशोभनीय था। निर्धारित से अधिक राशि देने के बाद मांगने पर भी वाहन चालक ने रसीद भी नहीं दी। एम्बूलेंस में परिजन का शव होने के कारण मौके पर इसका विरोध नहीं किया गया।
जिला कलक्टर ने 10 मई को देर रात प्राप्त इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन कार्यालय को कार्यवाही के लिए मंगलवार सुबह ही निर्देशित किया गया। जिसकी अनुपालना में परिवहन कार्यालय के निरीक्षक सुनील चौधरी ने बुधवार को आरजे 52, पीए 0152 एम्बूलेंस को सीज कर दिया।

गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा एम्बूलेंस अथवा शव वाहन का किराया निर्धारित किया गया तथा इससे ज्यादा राशि वसूले जाने की स्थिति में शिकायत के लिए राउण्ड द क्लॉक आधारित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी एम्बूलेंस अथवा शव वाहन चालक द्वारा निर्धारित से अधिक राशि वसूली जाती है, तो इस पर शिकायत की जा सकती है।

नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक परिवहन निरीक्षण करणाराम (मो. 96021-81699), दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक अशोक कुमार शर्मा (मो. 96360-83334) तथा रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक जयनारायण पूनिया (मो. 94611-59304) को नियुक्त किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!