Monday, April 27, 2026
Hometrendingअयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अमित शाह का आया ये...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अमित शाह का आया ये बड़ा बयान…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि चार माह के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ पहुंचे अमित शाह ने जनसभा में कहा कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया। दुनियाभर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे।

शाह ने कहा कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है। मोदी सरकार ने हमेशा देशहित में काम किया है और आगे भी करती रहेगी। आपको बता दें कि शनिवार को ही कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मंदिर में ‘भारत बचाओ रैली’ का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

राजस्‍थान : 18 हजार सहकारी संस्थाओं के होंगे चुनाव, ये रहेगा कार्यक्रम…

24 दिसंबर तक राजस्थान की जेल में ही रहेंगी बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस! कांग्रेस नेता ने कहा …

बीकानेर : रानी बाजार के इस क्षेत्र में पहुंची पुलिस, पढ़े पूरी खबर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!