Thursday, June 4, 2026
Hometrendingआरसीए विवाद के बीच कांग्रेस ने उपचुनाव के लिये जारी की 40...

आरसीए विवाद के बीच कांग्रेस ने उपचुनाव के लिये जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कल्ला व डूडी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com  राजस्थान में चल रहे राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) विवाद के बीच राजस्थान में दो जगह खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिये 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सूची जारी करते हुए राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी प्रति भेजी है। सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं में केवल डा़ मनमोहन सिंह को ही शामिल किया गया है।

यह न्यूज़ भी पढ़े : 

आरसीए विवाद : पुत्रमोह में फंस गए ’धृतराष्ट्र’, देख लो महाभारत : डूडी

डूडी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, पूनिया ने कहा था….

सूची के अनुसार डा़ मनमोहन सिंह, अविनाश पांडे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, तरुण तोमर, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, नारायण सिंह, डा़ बीडी कल्ला, डा़ चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, मास्टर भंवरलाल, विश्वेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, डा़ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, उदयलाल अंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, श्री गाेविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, डा़ जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरदिया, नरेंद्र बुढानिया, राकेश पारिख, श्रीमती रेहाना रियाज, अभिमन्यु पूनिया हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!