Hometrendingराजस्‍थान में बादलों की आवाजाही के बीच 31 तक बारिश का अलर्ट

राजस्‍थान में बादलों की आवाजाही के बीच 31 तक बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। श्रीगंगानगर, बीकानेर सहित पश्चिमी क्षेत्र में बिजली चमकने के साथ हुई बारिश से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने 31 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा। इससे कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्‍थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। बहरहाल, विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आज भी आसमान में कहीं हल्‍के तो कहीं घने बादल छाए हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular