Hometrendingअलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों...

अलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों के लिए चेतावनी…

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है और ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से आज जयपुर सहित छह जिलों सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके चलते प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में ठंड जोर पकड़ेगी।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम में बारिश चेतावनी जारी की थी। इस दौरान इन हिस्सों में प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

इधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत देश के पर्वतीय इलाकों में आगामी  दो दिनों तक भारी बर्फबारी की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश, बर्फबारी या ओले गिरने की संभावना है।

…इसलिए इस बार होली 11 दिन जल्‍दी और दीवाली 17 दिन की देरी से आएगी

बीकानेर : ईसीबी में वित्‍तीय संकट, कार्य का बहिष्‍कार शुरू, अब…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular