Hometrendingअलर्ट : राजस्‍थान के पश्चिमी इलाकों में तीन दिन झुलसाएगी लू

अलर्ट : राजस्‍थान के पश्चिमी इलाकों में तीन दिन झुलसाएगी लू

जयपुर Abhayindia.com मध्‍य पाकिस्‍तान में बने चंक्रवाती तंत्र के असर के चलते पश्चिमी हवाएं आगामी दो-तीन दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों को तपा देगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी भागों के पांच जिलों में लू का दौर चलने और पारे में बढ़ोतरी होने की चेतावनी दी है। हालांकि, बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। जबकि अधिकांश जिलों में दिन में पारा औसत तापमान से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर और जोधपुर में अगले तीन दिन लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के बांसवाड़ा, भरतपुर, डूंगरपुर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जोधपुर  जालौर में आंधी के साथ बारिश के आसार है।

हॉर्स ट्रेडिंग पर सियासी बयानबाजी हुई तेज, भाजपा निश्चित, कांग्रेस कर रही ये जतन…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular