Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में जल्द होगा हवाई सेवाओं का विस्तार, केंद्रीय मंत्री मेघवाल के...

बीकानेर में जल्द होगा हवाई सेवाओं का विस्तार, केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री की मुलाकात

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने एक मांगपत्र केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के माध्यम से शास्त्री भवन दिल्ली में नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू को सौंपा।

ज्ञापन में बीकानेर से दिल्ली नियमित हवाई सेवाओं के साथ अन्य शहर मुंबई, कोलकाता, सूरत, गोवाहाटी के लिए भी हवाई शुरू करने की मांग की गई। पंकज अग्रवाल ने कहा बीकानेर के व्यापारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे है। व्यापारियों और आमजन की मांग पर हवाई सेवाओं के शुरू होने से व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा बीकानेर हवाई सेवाओं का विस्तार को लेकर जल्दी उचित निर्णय लिया जाएगा। पंकज अग्रवाल ने इस मुलाकात के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को धन्यवाद दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!