Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर में हवाई सेवाओं का होगा विस्‍तार, बड़े शहरों से शुरू होगी...

बीकानेर में हवाई सेवाओं का होगा विस्‍तार, बड़े शहरों से शुरू होगी कनेक्टिंग सेवाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आज बीकानेर हवाई अड्डा परिसर में समिति के अध्यक्ष केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में रखी गई।

इस बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक, अशोक मीणा, महेंद्र बोथरा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व आमजन से सुझाव लिए गए थे उन पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने अपने विचार रखे किस तरह बीकानेर बेहतर हवाई सेवा दी जा सके और उनका विस्तार कैसे हो उस पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आज जो सुझाव मिले हैं उनसे नाल एयरपोर्ट विस्तार होगा। साथ ही बीकानेर से कोलकाता, सूरत, मुंबई कनेक्टिंग सेवाएं मिलेगी। बीकानेर नाल हवाई अड्डे से बीकानेर शहर तक बस चलेगी जिससे यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शहर की विभिन्न दर्शनीय स्थलों की बुकलेट दी जाएगी। इसके अलावा नाल हवाई अड्डे की मेन रोड चौड़ी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!