Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

बीकानेर : मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com रविवार को रविंद्र रंगमंच एवं वेटरनरी ऑडिटोरियम में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईवीएम मशीन और कोविड-19 के संबंध में अपनाए जाने वाले विशेष निर्देशों को भी अच्छे से समझाया गया।

मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच. गौरी ने कहा की मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शिका में दिए गए निर्देशों को भली-भांति समझ लेना चाहिए और उन्हीं आधार पर चुनाव संपन्न करवाना चाहिए। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज शर्मा ने मतदान अधिकारियों का हौसला अफजाई किया और कहा कि उन्हें एक अच्छा अवसर प्रदान किया गया है तथा वे समर्पण भाव से अपने कार्य को अंजाम देवे।

मतदान पार्टी को किसी प्रकार की दिक्कतों सामना नहीं करना पड़ेगा, जिले की संपूर्ण मशीनरी उनके साथ में हैं। मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण डॉ. गौरव बिस्सा, राजीव गुप्ता, डॉ. राजाराम, सुनील बिश्नोइर्, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. शमिंद्र सक्सेना, डॉ. विपिन सैनी ने दिया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!