Hometrendingबीकानेर : ...घोड़ों पर सवार होकर किया योगा, एनसीसी के जवानों का...

बीकानेर : …घोड़ों पर सवार होकर किया योगा, एनसीसी के जवानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

1-राजआर एंड वि स्क्वाड्रन में योग दिवस के उपलक्ष्य में घुड़सवारी योगा

बीकानेर abhayindia.com स्वस्थ शरीर के लिए योगा करना फायदेमंद बताया गया है, लोग रोजमर्रा में नियमित रूप से योगा करते भी है। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर इसका खास महत्व बढ़़ जाता है। आम तौर पर सामान्य योगा करते हुए हर किसी ने देखा व सुना होगा, लेकिन बीकानेर में एनसीसी के जवानों ने अपने हौंसले का परिचय देते हुए घुड़सवारी योगा का रोमांचक नजारा पेश किया।

वेटरनरी विश्वविद्यालय की इकाई 1-राज आर एंड वि स्क्वाड्रन की टीम ने घोड़ों पर सवार होकर योगासन किए, अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलब्ध में आयोजित प्रदर्शन में जवानों ने एक से बढ़कर एक योगासन घोड़ों पर बैठकर, खड़े होकर दिखाएं।

सीएम गहलोत करेंगे कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान का डिजिटल लाॅंच, मंत्री शाले मोहम्मद बीकानेर में…

यूनिट के कमान अधिकारी ले.कर्नल अशोक सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं रिसालदार मदनलाल के प्रशिक्षण के तहत एनसीसी के इन घुड़सवारों ने रोमांच से भरा प्रदर्शन किया। अशोक राठौड़ ने बताया कि योग एट होम का पालन करते हुए सभी कैडेट्स एवं उनके परिवार के सदस्यों ने ले.डॉ. सुनीता चौधरी व हवलदार गंगाराम के निर्देश पर ऑन लाइन  जुड़कर घर पर ही योगा किया।

बीकानेर : ग्रहण में किया हवन, मांगी कुशल-मंगल की कामना, गायों को खिलाया गुड़

बीकानेर : डॉ मेघना शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में बीकानेर का किया प्रतिनिधित्व

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular