Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन

अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गये है जिसके लिये इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। भर्ती के लिए 05 जुलाई सांय 5 बजे तक agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पजीकरण कर सकते है।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि अविवाहित पुरूष उम्मीदवार जो 29 दिसम्बर 1999 से 29 जून 2005 तक जन्मे है वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रूपये का शुल्क जमा करवाना होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!