Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में दो दिन बाद सक्रिय होगा विक्षोभ, आंधी-बारिश होगी, आज दो...

राजस्‍थान में दो दिन बाद सक्रिय होगा विक्षोभ, आंधी-बारिश होगी, आज दो जिलों के लिए अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में दो दिन बाद पुन: एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज नागौर और सवाईमाधेपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज सतही हवा के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

बहरहाल, विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे। मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, रविवार तक आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर आंधी-बारिश दर्ज होने की संभावना है।

जानें- कहां, कितनी हुई बारिश

जालोर में 31.5 एमएम

बाड़मेर में 21.4

जोधपुर में 6.4

फलौदी में 3.4

बीकानेर में 1,

फतेहपुर में 5.5

सीकर में 1 एमएम

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!