Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingमंत्री मेघवाल के कार्यक्रम के बाद मंच पर स्‍थान नहीं देने की...

मंत्री मेघवाल के कार्यक्रम के बाद मंच पर स्‍थान नहीं देने की बात पर उलझे कार्यकर्ता…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

श्रीगंगानगर Abhayindia.com श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर स्थान देने की बात को लेकर आपस में उलझ गए। बताया जाता है कि एक गुट के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच का संचालन कर रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उलाहना दिया गया, जिस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। मंच का संचालन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सहारण कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रहे थे तो उन्हें भी मंच पर स्थान नहीं दिया जाता था। मौके पर मौजूद श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं से समझाइश दी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

बाद में दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं ने घटनाक्रम को अपने परिवार की बात बताया। आपको बता दें कि डेढ साल पहले प्रदेश में गहलोत सरकार पर मंडराये सियासी संकट के दौरान श्रीगंगानगर कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष संतोष सहारण ने सचिन पायलट के समर्थन में इस्तीफा देते हुए अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद से ही कांग्रेस जिला संगठन खाली है।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!