Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरतन के बाद अब नोएल संभालेंगे टाटा समूह और ट्रस्ट्स की जिम्‍मेदारी

रतन के बाद अब नोएल संभालेंगे टाटा समूह और ट्रस्ट्स की जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAdAd

मुंबई Abhayindia.com देश के प्रतिष्ठित उदयोगपति रतन टाटा के निधन के बाद अब नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से नोएल टाटा को चेयरमैन चुना गया। रतन टाटा के सौतेले भाई, नोएल टाटा अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे और समूह की होल्डिंग कंपनियों का संचालन भी संभालेंगे।

आपको बता दें कि नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, और अब उन्हें पूरे टाटा समूह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी बता दें कि टाटा समूह 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जिसका कुल मूल्य 403 अरब डॉलर है। अब नोएल टाटा इस विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे और समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा ट्रस्ट के संचालन के लिए उन्हें पहले से ही एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा था। अब, रतन टाटा के निधन के बाद, नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे।

नोएल टाटा, 67 वर्षीय, रतन टाटा के पिता नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनके पास टाटा समूह और ट्रस्ट में नेतृत्व की भूमिका निभाने का व्यापक अनुभव है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!