Thursday, June 4, 2026
Hometrendingहरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन की...

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://www.hju.ac.in) पर उपलब्ध है।

पत्रकारिता और जनसंचार में 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (बीए-जेएमसी) के साथ ही दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) के लिए आवेदन किया जा सकता है। साथ ही स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों -पीजी (डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग) पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सुधि राजीव ने बताया कि 2023-24 सत्र से पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित होंगे। मीडिया क्षेत्र में जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!