Homeबीकानेरनिर्धारित दरों से अधिक वसूली पर निजी लैब पर होगी कार्रवाई, सीएमएचओ...

निर्धारित दरों से अधिक वसूली पर निजी लैब पर होगी कार्रवाई, सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.comकोरोना के इस संक्रमण काल में निजी लैबों पर एक फिर से शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए सीएमएचओ डॉ.बीएल मीणा सभी निजी लैब संचालकों चेताया है।

सीएमएचओ के अनुसार इन दिनों निजी लैब में एचआरसीटी स्केन जांच के लिए सरकार की ओर से निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही थी। मीणा ने बताया कि सरकार ने इस जांच की दरें 1700 रुपए निर्धारित कर रखें है, लेकिन निजी लैब लोगों से 2500  रुपए वसूल रहे है।

…तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ.बीएल मीणा के अनुसार यदि किसी मरीज से निजी लैब कोविड एचआर सीटी जांच राशि 1700 से अधिक वसूलते हैं, तो इस पर निजी लैब संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सरकार ने निजी लैब को एचआरसीटी स्केन करने के लिए नॉन एनएबीएच, एनएबीएल के लिए 1700 रुपए निर्धारित कर रखें, वहीं एनएबीएच, एनएबीएल अस्पताल के लिए 1955  रुपए निर्धारित कर रखी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को अधिक राशि वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular