Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingविवाहिता को एसिड पिलाने का आरोप, गंभीर हालात में पीबीएम में भर्ती,...

विवाहिता को एसिड पिलाने का आरोप, गंभीर हालात में पीबीएम में भर्ती, मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर एसिड पिलाने का संगीन मामला सामने आया है। गंभीर अवस्था में विवाहिता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। विवाहिता के परिजनों ने इस ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जेएनवीसी थाना इलाके में रहने वाले हनुमानदास पुत्र स्व. नरसिंह दास सेवग ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी पुत्री पूनम को उसके ससुराल वाले विगत काफी समय से अपने पीहर से लाखों रुपये लाने के लिए मजबूर कर रहे थे। जब विवाहिता ने इसके लिए बार बार इनकार किया तो उसके ससुरालवालों ने मारपीट कर उसको जबरन टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गंभीर अवस्था में विवाहिता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार जारी है।

रिपोर्ट में हनुमानदास सेवग ने लिखवाया कि उनकी पुत्री की शादी लोकेश शर्मा पुत्र महेन्द्र जाति सेवग निवासी काशी भवन स्ट्रीट तेलीवाड़ा चौक में की।शादी के कुछ समय के बाद मेरी पुत्री के पति लोकेश शर्मा, ससुर महेन्द्र शर्मा, सास रतन शर्मा, ननद खुशबू शर्मा मेरी पुत्री को ताने देने लगे कि तुम्हारे पिता ने विवाह अच्छा नहीं किया लेन देन भी अच्छा नहीं किया है इसलिए अपने परिवार वालों से प्रिटिंग प्रेस के लिए 15 लाख रुपये लेकर आओ। जेएनवी थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर सभी के खिलाफ धारा 85, 316 (2), 115 (2), 109 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!