Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में करोड़ों की मनी लॉड्रिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर में करोड़ों की मनी लॉड्रिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में फर्जी बैंक खातों से करोड़ों रूपये की मनी लॉड्रिंग के बहुचर्चित मामले में एसओजी की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। प्रकरण के मुख्य आरोपी मनीष छाजेड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस प्रकरण की जांच में फर्जी बैंक खाते खोलकर काला धन जमा कर देश की नामी शेयर कंपनियों में डीमेट अकाउंट के जरिए करीब दस करोड़ का काला कारोबार उजागर हुआ है। सीआईडी सीबी ने इसे अपनी जांच में मनी लॉन्ड्रिंग मानते हुए 8100 पेज की जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी। इसके बाद मामले की जांच अब एसओजी को सौंपी गई थी। एसओजी ने जांच में दोषी पाये जाने पर मंगलवार को गंगाशहर निवासी मनीष छाजेड़ को गिरफ्त में ले लिया। खबर है कि करोड़ों की मनी लॉड्रिंग के इस मामले में कई बड़े नाम सामने आयेंगे। रिपोर्ट : मुकेश पूनिया

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!