Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारी वाहनों और ढीले बिजली के तारों से हो रहे हादसे, कांग्रेस...

भारी वाहनों और ढीले बिजली के तारों से हो रहे हादसे, कांग्रेस नेता अरुण व्‍यास ने दी सिस्‍टम को चेतावनी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com काग्रेस नेता अरुण व्‍यास ने मंगलवार को धरणीधर मंदिर रोड पर ओवरलोड वाहन से बिजली के खंभे गिरने की घटना को लेकर आक्रोश व्‍यक्‍त किया है। व्‍यास ने एक बयान में कहा कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में भारी वाहन की आवाजाही से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बावजूद आज भी भारी वाहन पूरे दिन बेरोक टोक इस क्षेत्र से गुजरते है। लेकिन, प्रशसान मौन है, बिजली के पोल जर्जर है ढीले तार लटक रहे है, सीवर लाइन बार- बार जाम होने से सड़कों पर गंदगी पसरती है लेकिन जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता से धरणीधर क्षेत्र उपेक्षा का शिकार हो रहा है जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जायेगा। व्‍यास ने कहा आइंदा ऐसे हादसे होने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

व्‍यास ने कहा कि धरणीधर मंदिर मुख्य मार्ग पर जनता प्याऊ से पहले बिजली के तीन पोल अचानक से गिर गए जिसमें एक पोल राह चलते स्कूटी पर के राहगीर धनेश सांखला के ऊपर गिरा जिससे वह चोटिल हो गया तथा स्कूटी भी पोल के निचे दबने से काफी नुकसान हो गया। जबकि दूसरा पोल पास के ही मकान की दीवार पर गिरा और मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी, तीसरा पोल सड़क पर गिरा जिससे मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो गया एवं क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित हो कर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया एवं बिजली कम्पनी के विरुद्ध नारेबाजी आरम्भ कर दी।

कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौके पर पहुंचे कर वहां के बाशिंदों से बात की और उनकी मांगो को बिजली कम्पनी के उच्च अधिकारीयों से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत करवाया तथा अरुण व्यास की मध्यस्थता से हुई समझौता वार्ता में घायल धनेश सांखला को इलाज के लिए उचित मुआवजा देने, स्कूटी की रिपेयरिंग करवाने तथा महेश जी स्वामी के घर की क्षतिग्रस्त दीवार को मरम्मत के लिए मुआवजा देने व धरणीधर मार्ग के सभी जर्जर पोल क बदलने पर लिखित सहमति उपरांत तय राशि मौके पर ही पीड़ित पक्ष को सुपुर्द की गई। समझौता वार्ता में बिजली कम्पनी के जेईएन नितेश, एईएन अजित, नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी, युवा कांग्रेस नेता नवनीत आचार्य, मुकेश पंवार, रामेश्वर रांकावत, जयंत आचार्य, रविकांत वाल्मीकि, मयंक गहलोत, नरेश रामावत, शिवजी बन, महेश पुरी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!