Saturday, May 16, 2026
Hometrendingनगरपालिका के ईओ के आठ ठिकानों पर एसीबी की छापेमार कार्रवाई, आय...

नगरपालिका के ईओ के आठ ठिकानों पर एसीबी की छापेमार कार्रवाई, आय से अधिक अर्जित की संपत्ति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के आठ ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। फतेह सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को ईओ फतेह सिंह मीणा के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इस पर गोपनीय सत्यापन किया गया जिसमें राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना सामने आया। एसीबी की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चल रही कार्रवाई में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति में निवेश की जानकारी सामने आई है।

जांच में पता चला कि ईओ फतेह सिंह की ओर से जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट करीब 1.30 करोड़ रुपए के खरीदे गए हैं। नीमकाथाना के दीपावास में 1.05 हेक्टेयर भूमि खरीद की गई। अलवर के थानागाजी में अपने परिचित के नाम पर करीब 15 बीघा भूमि खरीद कर फॉर्म हाउस डेवलप कर करीब 80 लाख रुपए बेनामी निवेश किए गए हैं।

एसीबी टीमों की ओर से रेड की कार्रवाई फतेह सिंह के जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर के विभिन्न ठिकानों व ऑफिसों में की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!